अयोध्या : सांसद ने रुदौली में किया सड़कों का शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

9 करोड़ की लागत से बनेगा 13 किमी लंबा मार्ग   

अयोध्या, अमृत विचार। सांसद लल्लू सिंह ने रुदौली विधानसभा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 2 सड़कों का शिलान्यास किया। करीब सवा नौ करोड़ की लागत से बनने जा रहे यह मार्ग 13 किलोमीटर लंबे बनेंगे। इनके निर्माण से रुदौली व आसपास के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। 
     
434.53 लाख रुपये की लागत और 6.2 किमी लंबाई की रुदौली ( रुदौली अलियाबाद रोड) से कुतुबजुमापुर रोड और दूसरी सड़क 486.16 लाख लागत और 6.75 किमी लंबाई की कुतुबजुमापुर रोड वाया सहपरी सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक रामचन्दर यादव, सांसद प्रतिनिधि शिवगोविंद पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष कमला शंकर पांडेय सहित भाजपा पदाधिकारियों व सैकड़ों क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।

ये भी पढ़ें -गोरखपुर को CM योगी ने दी 78 करोड़ की सौगात, कहा - पांच साल में बदल गई है जिले की सूरत

संबंधित समाचार