बरेली: रोहिलखंड मेडिकल कालेज में कोरोना संक्रमित को पहली बार चढ़ाया गया प्लाज्मा
बरेली,अमृत विचार। कोरोना के उपचार के लिए प्लाज्मा विधि ही अभी तक सबसे अधिक कारगर साबित हुई है। चिकित्सकों ने ही सबसे पहले प्लाज्मा के लिए रक्तदान किया था। अब इसी प्लाज्मा से संक्रमित मरीजों का उपचार किया जा रहा है। कोविड एल-3 अस्पताल (रोहिलखंड मेडिकल कालेज) में पहली बार एक संक्रमित मरीज को तीन …
बरेली,अमृत विचार। कोरोना के उपचार के लिए प्लाज्मा विधि ही अभी तक सबसे अधिक कारगर साबित हुई है। चिकित्सकों ने ही सबसे पहले प्लाज्मा के लिए रक्तदान किया था। अब इसी प्लाज्मा से संक्रमित मरीजों का उपचार किया जा रहा है। कोविड एल-3 अस्पताल (रोहिलखंड मेडिकल कालेज) में पहली बार एक संक्रमित मरीज को तीन दिन में दो बार प्लाज्मा चढ़ाया जा चुका है। इसके बाद मरीज की हालत में सुधार हुआ।
सुभाषनगर क्षेत्र के मोहल्ला मढ़ीनाथ निवासी 34 वर्षीय युवक की 30 अगस्त को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसे रोहिलखंड मेडिकल कालेज कोविड एल-3 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां अब संक्रमित युवक का उपचार प्लाज्मा विधि के द्वारा किया जा रहा है।
प्राचार्य डा.चंद्रमोहन ने बताया कि मरीज की हालत पहले से बेहतर है। बीते गुरुवार और शनिवार को मरीज को प्लाज्मा चढ़ाया गया। इसके बाद संक्रमित युवक की हालत में तेजी से सुधार आ रहा है। अस्पताल में पहली बार इस पद्धति के माध्यम से किसी संक्रमित का उपचार किया जा रहा है। इसके अभी तक अच्छे परिणाम निकल कर सामने आ रहे हैं।
