प्रयागराज : एसडीएम ज्योति मौर्य की जेठानी ने पति समेत ससुराल वालों पर कराया मुकदमा
अमृत विचार, प्रयागराज । यूपी की चर्चित पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य के मामले के बाद अब परिवार बिखरने की कगार पर आ गया है। एसडीएम ज्योति मौर्य की जेठानी शुभ्रा मौर्य ने भी अपने ससुराल वालों पर दहेज मांगने, मारपीट व प्रताड़ित किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। कुछ दिन पहले ही धूमनगंज थाने में लिखित शिकायत की थी।
पीसीएस ज्योति मौर्य की जेठानी शुभ्रा मौर्य ने भी अपने परिवार के खिलाफ आवाज उठाना शुरु कर दिया है। शुभ्रा मौर्य ने आरोप लगाते हुए धूमनगंज थाने में 1 सप्ताह पहले लिखित शिकायत की थी। उनका आरोप था कि आलोक की तरह ही उनके पति व ससुराल के लोगों ने शादी के वक्त झूठ बोला और धोखे में रखकर शादी करा दी, जबकि शुभ्रा मौर्य सहायक अध्यापिका हैं। देवरानी ज्योति मौर्य की तरह शुभ्रा को भी शादी के 6 साल बाद सरकारी नौकरी मिली।
जेठानी शुभ्रा का कहना है कि इस सरकारी नौकरी में उनके पति या ससुराल वालों का कोई योगदान कभी नहीं रहा है। शादी से पहले अपने मायके में ही पढ़ाई पूरी कर ली थी। शादी के बाद वह भी ज्योति की तरह ही अफसर बनने का सपना लेकर तैयारी कर रही थी, लेकिन वह टीचर हो गई।
शुभ्रा मौर्य ने बताया है कि ससुराल वालों ने शादी के पहले पति विनोद मौर्य को सरकारी विभाग में अफसर बताकर शादी करा दी थी। जबकि वह सीजीएसटी विभाग में आज भी स्टेनोग्राफर के पद पर हैं। एसडीएम ज्योति मौर्य की जेठानी शुभ्रा मौर्य ने पति विनोद मौर्य और ससुराल वालों पर दहेज मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। ससुरालवालों ने दहेज में पांच लाख रुपए की कार, पांच लाख रूपए की ज्वेलरी और पांच लाख रूपए नगद व गृहस्थी का सामान लिया था। विनोद की शादी ज्योति मौर्य की शादी से एक साल पहले हुई थी। शादी के बाद ही ससुराल वालों ने परेशान करना शुरू कर दिया। विनोद मौर्य की दूसरी शादी कराने की भी धमकी देते रहे।
गौरतलब है कि साल 2015 में वह टीचर बनने के बाद ससुराल वाले और परेशान करने लगे थे। पूरी सैलरी और पैसा ससुराल वाले छीन लेते थे। शुभ्रा ने पुलिस में लिखित तौर पर शिकायत भी की है लेकिन पुलिस ने उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की थी। हलांकि पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर राजेश मौर्य का कहना है कि शिकायत की गयी थी। जिस मामले मे मुकदमा दर्ज किया गया है।
डेढ़ साल से मायके में रह रही हैं शुभ्रा
ज्योति मौर्या की जेठानी शुभ्रा मौर्या का कहना है कि प्रताड़ित करने के बाद पति और ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। डेढ़ साल पहले घर से हटकर मायके में रहने लगी थी। बाद मे एक अलग घर लेकर रहने लगी। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई और 15 जुलाई को की उनके घर पहुंचकर उसके साथ मारपीट किया था। उनकी 80 साल की बूढ़ी मां ने भी धक्का दिया गया और बदसलूकी की गई थी।
ये भी पढ़ें - गोरखपुर : सड़क दुर्घटना में एक कांवड़िये की मौत, 12 श्रद्धालु घायल
