लखनऊ : सीडीपीओ समेत आठ मुख्य सेविका गैरहाजिर, नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाल विकास परियोजना कार्यालय अलीगंज का मामला

जिला कार्यक्रम अधिकारी को निरीक्षण में मिले गैरहाजिर

लखनऊ, अमृत विचार। बाल विकास परियोजना कार्यालय का जिला कार्यक्रम अधिकारी ने निरीक्षण किया तो पोल खुल गई। सीडीपीओ समेत आठ मुख्य सेविका गैरहाजिर मिलीं। जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

हाल में नए आए जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने शनिवार को बाल विकास परियोजना अलीगंज कार्यालय का निरीक्षण किया था। वहां लिपिक व चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के अलावा कोई नहीं मिला। सीडीपीओ सुनीता राय, मुख्य सेविका तरुलता सिंह, दीपिका साइमन, ममता वाजपेयी, राजकुमारी, रेखा वर्मा, सीमा जायसवाल व संगीता चौधरी गैरहाजिर मिलीं। जिनकी जानकारी वहां तैनात कर्मचारी नहीं दे पाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सीडीपीओ से जानकारी की तो बताया आलमबाग परियोजना की मुख्य सेविका अवकाश पर हैं। उनकी जगह मोबाइल सर्वे का कार्य करने गईं थी। लेकिन, इस तरह की कोई जानकारी कार्यालय में नहीं मिली। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि सीडीपीओ व मुख्य सेविका द्वारा संतोषजनक जवाब न मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जवाब न मिलने पर कार्रवाई करेंगे।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर बोले उपमुख्यमंत्री, श्रमिकों की समस्याओं का होगा समाधान

संबंधित समाचार