लखनऊ : भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर बोले उपमुख्यमंत्री, श्रमिकों की समस्याओं का होगा समाधान
लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय मजदूर संघ का रविवार को स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल हुये। लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों को श्रमिको और कार्मिको की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्ण रूप से आवशस्त किया है। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने सेवा प्रदाता कार्मिको को संविदा पर किए जाने तथा संविदा कार्मिको को नियमित कार्मिको के समान सुविधाए प्रदान कराए जाने की बात कही है।

भारतीय मजदूर संघ के केन्द्रीय उपमहामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय ने L20 के विषय पर श्रमिको,कार्मिको की सामाजिक सुरक्षा, सम्मान जनक वेतन , बीमा, पेंसन, ग्रेच्यूटी व महिलाओं की सहभागिता G20 के बीस सदस्य देशों में शतप्रतिशत लागू किए जाने की दिशा में काम करने को कहा।
कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम ने स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के बारे में विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने बताया कि भारतीय मजदूर संघ एक गैरराजनैतिक संगठन है और समाज मे होने वाले सभी घटनाओं एवं समस्याओ से प्रत्यक्ष सरोकार भारतीय मजदूर संघ का होने के नाते ये संगठन ट्रेड यूनियन में होते हुए भी सामाजिक आंदोलन है। श्रमिको में निजी स्वार्थों से ऊपर उठकर उनमें राष्ट्र भाव के जागरण करने का भी कार्य भारतीय मजदूर संघ करता है। राष्ट्र हित उद्योग हित श्रमिक हित के सिद्धांत पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री अनिल उपाध्याय ने कहा कि यदि सरकार संविदा कार्मिको एवं आउटसोर्सिंग कार्मिको के नियमावली तथा समस्याओ का समाधान प्रदेश सरकार की तरफ से नही किया जाता है तो 27 सितम्बर 2023 को भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में प्रदेश भर के संविदा तथा आउटसोर्सिंग कार्मिको के नियामवली व मांगों को लेकर लखनऊ में रैली निकाली जायेगी
बैठक में मुख्य अतिथि का स्वागत संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के महामंत्री योगेश उपाध्याय ने किया।
यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के वाहक बनेंगे दूध, सब्जी और फेरी वाले, जानें कैसे
