बारिश के कारण फिर खेल रुका, भारत के दो विकेट पर 118 रन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पोर्ट ऑफ स्पेन। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन जब दूसरी पारी में दो विकेट पर 118 रन बनाए थे तब बारिश के कारण खेला रोकना पड़ा। लंच के बाद सिर्फ तीन ओवर का खेल हो पाया था कि दोबारा बारिश आ गई और खिलाड़ियों को वापस लौटना पड़ा। खेल रोके जाने के समय इशान किशन और शुभमन गिल क्रमश: आठ और 10 रन बनाकर खेल रहे थे। भारत की कुल बढ़त 301 रन की हो गई है।

इससे पहले सुबह के सत्र में वेस्टइंडीज की टीम 255 रन पर सिमट गई। भारत ने पहली पारी में 438 रन बनाए थे। 

ये भी पढ़ें- जूनागढ़ में बाढ़ का पानी उतरा, 3,000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया; गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

संबंधित समाचार