बरेली: कांवड़ियों ने सुरेश शर्मा नगर चौराहा जाम किया, डेढ़ घंटे सैकड़ों वाहन फंसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जोगी नवादा में कांवड़ियों पर पथराव के बाद हुए बवाल को किसी तरह पुलिस-प्रशासन ने शांत करा दिया। कांवड़िए जल लेने के लिए रवाना भी हो गए, लेकिन कांवड़ियों के जत्थे में शामिल युवाओं ने शाम करीब 7 बजे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीलीभीत बाईपास रोड पर सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर जाम लगा दिया। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक सैकड़ों वाहनों के पहिए थम गए।

जाम लगने से सुरेश शर्मा नगर चौराहे से सौ फुटा तक वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर एडीएम सिटी आरडी पांडेय, एसपी सिटी रोहित सिंह समेत अन्य अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। आरएएफ जवानों को भी बुला लिया। अफसरों ने किसी तरह कांवड़ियों को समझाकर जाम खुलवाया। एसपी ट्रैफिक राम मोहन भी मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने ट्रैफिक पुलिस के साथ जाम की स्थिति सामान्य कराने के लिए कुछ वाहनों को सौ फुटा रोड और सुरेश शर्मा नगर चौराहे से डेंटल कॉलेज रोड से बड़ा बाईपास के लिए डायवर्ट कर किया। पुलिस ने कांवड़ियों के जत्थे को भी इसी रोड से गुजारा, ताकि कोई दिक्कत न हो। करीब रात 8.30 बजे जाम की स्थिति सामान्य हुई। चौराहे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: अमृत विचार के दिवंगत इलेक्ट्रिकल इंजीनियर प्रमोद के परिवार को आर्थिक सहायता

 

संबंधित समाचार