बरेली: चाईनीज मांझे में उलझकर बाइक सवार घायल, चौपुला पुल पर हुई घटना
बरेली, अमृत विचार: शहर में आए दिन चाईनीज मांंझे की चपेट में आकर लोग घायल हो रहे हैं। सोमवार की शाम चौपुला पुल पर एक बाइक सवार मांझे में उलझकर घायल हो गए। बसंत बिहार कॉलोनी के रहने वाले योगेन्द्र कुमार सोमवार की शाम को बाइक से घर जा रहे थे।
वह जैसे ही चौपुला पुल पर पहुंचे कि अचानक से उनकी बाइक के आगे चाईनीज मांझा आ गया। जिसमें उलझकर वह घायल हो गए। लगातार होने वाले हादसों के बाद भी प्रशासन शहर में चाईनीज मांझे की बिक्री पर रोक नहीं लगा पा रहा है।
ये भी पढ़ें - बरेली: हिंसक कुत्तों के हमले में उप परिवहन आयुक्त घायल, ग्रीन पार्क में सड़क पर गिराया
