महंगाई और मणिपुर हिंसा पर सपा का प्रदर्शन, बहराइच में टमाटर की टोकरी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। समाजवादी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी सोमवार को बारिश के बीच टमाटर की टोकरी लेकर सड़क पर उतर पड़े। सभी ने महंगाई, मणिपुर हिंसा के दोषियों को फांसी देने समेत नौ सूत्रीय मांग पत्र राष्ट्रपति को संबोधित सीआरओ को सौंपा।

समाजवादी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव की अगुवाई में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। सभी ने टमाटर, गैस, सिलेंडर, डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों का विरोध किया। सपाई हाथ में टमाटर की टोकरी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और यहां प्रदर्शन किया। सभी ने मणिपुर हिंसा के आरोपियों को फांसी देने, प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने समेत राष्ट्रपति को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन सीआरओ अवधेश कुमार मिश्रा को सौंपा। 

इस दौरान रिंकू सिंह, राजित राम, अरुण यादव, सुधीर कुमार, रितेश, मकसूद अली, विशाल यादव, विद्या राम, सुरेंद्र यादव, धनीराम यादव समेत अन्य मौजूद थे।

ये भी पढ़ें -UP News : एसटी वर्ग में शामिल होगी राजभर जाति, NDA में ओपी राजभर के शामिल होने के बाद रहे कयास

संबंधित समाचार