झांसी में अनोखी शादी: लड़की ने भगवान शिव को पहनाई वरमाला, धूमधाम से रचाई शादी
झांसी। उत्तर प्रदेश के झाँसी में भगवान शंकर की भक्ति में लीन एक युवती ने उन्हें अपना पति बना लिया। मामला जिले के अन्नपूर्णा कॉलोनी की रहने वाली गोल्डी नाम की एक युवती ने भगवान भोले नाथ को बरमाला पहनाकर उन्हें अपने पति के रूप में माना लिया। गोल्डी ने घर के लोगों के सहमति पर बकायदा शहर के बड़ागांव गेट स्थित एक विवाह घर में भोले बाबा से लड़की की शादी हुयी और शादी के बाद भोज का भी आयोजन किया गया।
झांसी के एक विवाह घर में बैंड बाजे की धुन पर घोड़ा बग्गी से बारात पहुंची और शंकर भगवान को दूल्हे के रूप में सजाकर दूल्हे की तरह यहां लाया गया। विवाह घर में दुल्हन के रूप में सजी संवरी गोल्डी ने वरमाला पहनाकर शंकर भगवान को अपना पति बना लिया।
वरमाला के बाद विवाह की रस्म पूरी हुई और फिर बाद में भोज का आयोजन किया गया। शंकर भगवान के साथ विवाह करने वाली गोल्डी ने बताया कि उसे बचपन से ही भगवान शंकर से ही शादी करने का मन था,आज मुझे बहुत ख़ुशी है मैंने उन्हें अपना पति बनाया है।
