Kanpur: व्यापारी सड़कों पर उतरे, बोले- वन वे के चलते मार्केट में नही होती दुकानदारी, दुकानें बंद कराकर जताया विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के कल्याणपुर में व्यापारी सड़कों पर उतरे।

कानपुर के कल्याणपुर में व्यापारी सड़कों पर उतरे। व्यापारी ने कहा कि वन वे चलते मार्केट में दुकानदारी नहीं होती है। व्यापारियों ने माइक से एलाउंस कराकर मार्केट बंद कराया।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के कल्याणपुर थानाक्षेत्र के पनकी रोड में व्यापारी सड़कों पर उतरे। व्यापारी ने कहा कि वन वे चलते मार्केट में दुकानदारी नहीं होती है। व्यापारियों ने माइक से एलाउंस कराकर मार्केट बंद कराया।

इसके साथ ही दुकानों में कस्टमर न आने के चलते मार्केट बंद किया। व्यापारियों ने व्यापारी एकता जिन्दाबाद के नारे लगाए। काफी संख्या में व्यापारी सड़कों पर निकले है। बता दें कि, ट्रैफिक जाम की व्यवस्था सुधारने के चलते वन वे कर दिया गया है। 

संबंधित समाचार