शाहजहांपुरः संदिग्ध परिस्थितियों में बस चालक ने की आत्महत्या, वजह जुटाने में लगी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिले में रोडवेज की अनुबंधित बस के चालक ने अपनी ही बस में कथित रूप से फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) सुधीर जायसवाल ने मंगलवार को बताया कि थाना अल्लाहगंज अंतर्गत गोरा गांव निवासी अंकित (25) एक अनुबंधित बस में चालक था। अंकित सोमवार को अपनी बस लेकर बरेली गया था और शाम को वाहन रोडवेज बस स्टॉप परिसर में खड़ा कर दिया था। 

पत्नी से विवाद होना आत्महत्या की वजह, जांच जारी

बाद में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम सागर पांडे ने पुलिस को चालक की आत्महत्या की सूचना दी। उन्होंने बताया कि अंकित के साथी चालकों-परिचालकों ने पुलिस को बताया कि अंकित का अपनी पत्नी से विवाद था। सोमवार शाम को भी फोन पर पत्नी से उसकी कुछ कहासुनी हुई थी। जायसवाल ने बताया चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: पूर्व विधायक पर अवैध मार्केट बनवाने का आरोप, किसान ने डीएम को दिया शिकायती पत्र

संबंधित समाचार