Kanpur: दिल्ली से नहीं आएंगी मशीनें, लोकल ठेकेदार करेगा काम, एआर टॉवर और मसूद कांप्लेक्स को गिराने का मामला
कानपुर के कोपरगंज में एआर टॉपर और मसूद कांप्लेक्स को गिराने का मामला।
कानपुर के कोपरगंज में एआर टॉपर और मसूद कांप्लेक्स को गिराने का मामला। दिल्ली नहीं मशीनें नहीं आएंगी, यहां का लोकल ठेकेदार ही काम करेगा। एक सप्ताह बीतने के बाद भी रोड़े नहीं खत्म हो रहे।
कानपुर, अमृत विचार। कोपरगंज अग्निकांड में क्षतिग्रस्त एआर टॉवर और मसूद कांप्लेक्स को एक सप्ताह बाद भी गिराने की प्रक्रिया पूरी तरह शुरू नहीं हो पाई। इस बीच दिल्ली से आए ठेकेदार को भवनों को गिराने का काम छीन लिया गया। अब टीएनटी इंटरप्राइजेज के लोकर ठेकेदार और कर्मचारी भवनों को गिराएंगे। वहीं, भवनों से मोबाइल टॉवर न हटने के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया।
पिछले सोमवार को पूजन के बाद दोनों भवनों को गिराने का काम शुरू हुआ था। लेकिन, कभी सामान न निकाल पाने तो कभी मशीन न आने की वजह से काम ने रफ्तार नहीं पकड़ पाई। इस बीच कंपनी के लोगों ने कहा कि भवनों के ऊपर दो मोबाइल टॉवर भी लगे हैं। जिसे हटाए बिना काम आगे बढ़ाया ही नहीं जा सकता है।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्रा ने कहा कि एक आर टॉवर के ऊपर ही दो मोबाइल टॉवर लगे हैं। इसको हटाने को लेकर संबंधित बिल्डर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं, इससे दोनों ही टॉवरों के सैकड़ों व्यापारी परेशान हैं।
वहीं, दिल्ली के ठेकेदार मुरली गौतम ने बताया कि उन्हें ठेका नहीं दिया गया है। इसलिए अब दिल्ली से आने वाली मशीनें अब नहीं आएंगी। मुझे 20 दिन तक रोका गया अब लोकल के ही ठेकेदार को तीन महीने में भवनों को गिराना है।
