अयोध्या: राम मंदिर में युवराज के रूप में विराजमान होंगे रामलला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दिए संकेत, प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले अतिथियों की ट्रस्ट बना रहा सूची  

अयोध्या, अमृत विचार। राम मंदिर में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति युवराज के रूप में स्थापित किया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कराए जाने को लेकर संकेत देते हुए कहा कि सकल सुमंगल तब हुई, जब राम होहि युवराज। 
     
चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में देश-विदेश के 10 हजार से अधिक अतिथि शामिल होंगे, जिनकी सूची ट्रस्ट की ओर से तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि अतिथियों के बैठने के लिए मंदिर के दक्षिण दिशा में एक बड़े मैदान को खाली कर समतल कराया जाएगा। 

उनका कहना है कि मंदिर के भव्य उद्घाटन और मंदिर के गर्भगृह में भगवान के प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां तेज गति से की जा रही हैं। 15 से 24 जनवरी 2024 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न कराया जाएगा। पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल की गवाह बनेगी।

51 इंच के कमल दल पर रामलला की मूर्ति का होगा दर्शन

मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश के तीन प्रमुख मूर्तिकार अलग-अलग मूर्ति को तैयार करने का कार्य कर रहे हैं। भगवान श्री रामलला की 5 वर्षीय 51 इंच की मूर्ति बनाई जा रही है, जो खड़े मुद्रा में होगी। 

हाथ में धनुष बाण और सिर पर मुकुट धारण किए हुए रामलला युवराज के रूप में सुशोभित होंगे। गर्भगृह में कमल दल पर खड़े मुद्रा में रामलला को स्थापित किया जाएगा, इसके लिए रामसेवक पुरम कार्यशाला में राजस्थान के सफेद संगमरमर और दक्षिण भारत से लाए गए श्यामशिला पर भगवान की मूर्ति को तैयार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: बाग में फंदे से लटकते मिले नाबालिग प्रेमी युगल के शव, सोमवार शाम दोनों हुए थे घर से गायब

संबंधित समाचार