अयोध्या: बाग में फंदे से लटकते मिले नाबालिग प्रेमी युगल के शव, सोमवार शाम दोनों हुए थे घर से गायब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल, अयोध्या, अमृत विचार। रौनाही थाना क्षेत्र के निमैचा गांव में मंगलवार को सुबह बाग में पेड़ से लगे फंदे से दो नाबालिग युगल के शव लटके पाए गए। कुछ लोगों द्वारा प्रेम संबंध में आत्महत्या किए जाने की चर्चा की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। दोनों के परिवार वालों से पूछताछ चल रही है।

थाना प्रभारी ओपी राय ने बताया कि गांव वालों द्वारा मंगलवार सुबह निमैचा गांव में दो नाबालिग के शव लटके होने की सूचना मिली। मौके पर जाकर देखा गया तो दोनों के शव एक दुपट्टे के फंदे से लटकते पाए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़के की शिनाख्त साल्हेपुर निमैचा के रहने वाले स्वर्गीय शिव प्रसाद के पुत्र अरुण और लड़की की सोहावल गांव के अनंतराम की पुत्री सोनाक्षी के रुप में हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की की आयु 14 और लड़के की 17 वर्ष बताई गई है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसकी जानकारी दोनों के परिवार को थी। चर्चा है कि परिवार के विरोध के बाद भी दोनों के मिलने जुलने का सिलसिला चल रहा था। पुलिस के अनुसार परिवार वालों ने जानकारी दी है कि दोनों ही सोमवार शाम अपने - अपने घरों से लापता हो गए थे। खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं हुई।

मंगलवार को दोनों के शव एक साथ फंदे से लटके पाए गए। थाना प्रभारी ओपी राय का कहना है कि प्रेम प्रसंग की बात ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी में सामने आई है लेकिन परिवार की ओर से अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - कानपुर : ट्रक चालक की मौत पर हंगामा, जीएसटी अफसरों पर मुकदमा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म