इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों पर दर्ज कराया एक और मुकदमा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद विश्वविद्यालय मे लगातार छात्रों का आंदोलन जारी है। जिसको लेकर विवि प्रशासन छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने मे चूक नही रहा है।  विवि के तीन छात्रों के खिलाफ कॉलेज प्रशासन ने कर्नलगंज थाने मे मुकदमा दर्ज कराया है। 

इलाहाबाद विवि मे आन्दोलन करने वाले छात्रों का कहना है कि जिला प्रशासन, इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन के इशारे पर काम कर रहा है। जबकि विगत दिनों मृतक छात्र आशुतोष दुबे के पिता द्वारा दी गई तहरीर पर अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया गई, बल्कि छात्रों पर लगातार मुकदमा दर्ज किया जा रहा हैं। छात्र नेता हरेंद्र कुमार, अनुराग यादव, अंकित द्विवेदी सहित कई अन्य के खिलाफ किया गया मुकदमा वापस लिया जाए। छात्रों का कहना है कि अगर इसी तरह से कॉलेज प्रशासन की मनमानी चलती रही तो विश्विद्यालय मे बड़ा आंदोलन होगा।

ये भी पढ़ें -अमृत विचार इंपैक्ट : विद्यालय में अश्लील हरकत करने वाला शिक्षक निलंबित

संबंधित समाचार