BREAKING: बरेली में लुटेरों ने एटीएम मशीन उखाड़ी, पुलिस को देख हुए फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार रात बदमाशों ने एटीएम को निशाना बनाते हुए उसे उखाड़ कर ले जाने की कोशिश की। पुलिस को आता देख लुटेरों को एटीएम मशीन छोड़कर भागना पड़ा। घटना में इस्तेमाल हुई लुटेरों की कार भोजीपुरा में पकड़ी गई है जबकि आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। कार …

बरेली। जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार रात बदमाशों ने एटीएम को निशाना बनाते हुए उसे उखाड़ कर ले जाने की कोशिश की। पुलिस को आता देख लुटेरों को एटीएम मशीन छोड़कर भागना पड़ा। घटना में इस्तेमाल हुई लुटेरों की कार भोजीपुरा में पकड़ी गई है जबकि आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। कार में उत्तराखंड का नम्बर दर्ज है। वहीं पुलिस लुटेरों तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

संबंधित समाचार