कोयला ब्लॉक आवंटन मामला: पूर्व राज्यसभा सांसद विजय दर्डा को 4 साल कैद की सजा
नई दिल्ली। दिल्ली की विशेष अदालत ने छत्तीसगढ़ में कोयला ब्लॉक आवंटन में अनियमितता से संबंधित मामले में पूर्व राज्यसभा सांसद विजय दर्डा को 4 साल कैद की सजा सुनाई है। वहीं उनके बेटे देवेंदर दर्डा, मेसर्स जेएलडी यवतमाल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मनोज कुमार जयसवाल को भी स्पेशल कोर्ट की ओर से 4 साल कैद की सजा सुनाई गई है।
ये भी पढे़ं- ED निदेशक के कार्यकाल को बढ़ाने की गुहार, सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने दायर की याचिका
