वंदे भारत ट्रेनों पर पथराव से रेलवे को 55.6 लाख रुपये का नुकसान हुआ: रेल मंत्री वैष्णव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। वंदे भारत ट्रेनों पर पत्थर फेंके जाने की घटनाओं से रेलवे को 2019 से अब 55 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को यह जानकार दी।

वैष्णव ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि पथराव की घटनाओं में शामिल रहने के मामले में 151 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी यात्री की जान चले जाने या किसी यात्री के सामान की चोरी या उसे हुए नुकसान की कोई घटना सामने नहीं आई है। रेल मंत्री ने कहा, वंदे भारत ट्रेनों पर पथराव की कुछ घटनाएं सामने आई हैं।

वर्ष 2019, 2020, 2021, 2022 और 2023 (जून तक) के दौरान, पथराव की घटनाओं में वंदे भारत ट्रेनों को हुई क्षति के कारण भारतीय रेलवे को 55.60 लाख रुपये का नुकसान हुआ। वैष्णव ने कहा कि यात्रियों और रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा के लिए रेलवे संरक्षा बल (आरपीएफ) जिला पुलिस और प्रशासन के साथ ऑपरेशन साथी चला रहा है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने वाला विधेयक राज्यसभा से पारित 

संबंधित समाचार