Unnao News : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, भाभी ने दरवाजा खुलवाने का किया प्रयास, नजारा देख उड़ गए होश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान।

उन्नाव में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू की।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जेरधुस निवासी 26 वर्षीय युवक ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। भोरपहर चार बजे पानी की मोटर का स्विच चालू करने गई भाभी ने दरवाजा बंद देख खुलवाने का प्रयास किया। काफी प्रयास बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो बीच शोर सुनकर अन्य भाई भी जाग गए। दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर गए। जहां भाई को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर आई किला चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

बता दें कि संजय गुप्ता उर्फ बउआ( 26) पुत्र स्व. मुन्ना निवासी मोहल्ला जेरधुस सदर कोतवाली ने कमरे को अंदर से बंद कर प्लास्टिक की रस्सी के सहारे पंखे से लटककर जान दे दी। इसकी जानकारी परिजनों को बुधवार भोरपहर उस समय हुई जब भाभी सुशीला देवर के कमरे में लगे पानी की मोटर का स्विच चालू करने गई। दरवाजा अंदर से बंद देख उसने देवर को आवाज लगाकर जगाने का प्रयास किया। लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो भाई भी जाग गए।

इसके बाद कुंडी तोड़कर जब परिजन कमरे में पहुंचे तो भाई को फांसी पर लटका देख उनके होश उड़ गए। उसे रस्सी काटकर नीचे उतारा गया लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। भाई सुनील ने किला चौकी जाकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम को भेजा। दिवंगत छह भाइयों में छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी।

मां सावित्री की एक साल और पिता की काफी पहले मौत हो चुकी है। फांसी लगाने का कारण परिजन नहीं बता सके। बड़े भाई ने बताया कि संजय मंगलवार शाम अपने भतीजे अंश को लेकर कानपुर के आनंदेश्वर मंदिर दर्शन करने गया था। जहां से रात 12 बजे लौटा था। संजय बेसन बेचने के साथ सहालग में खाना भी बनाता था।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव