क्या आपका फोन कवर भी पड़ रहा है पीला? जानिए कैसे करें उसको फिर से White & Bright
हल्द्वानी, अमृत विचार। लोग जब नया फोन लेते हैं तो अक्सर उसके साथ एक ट्रांसपेरेंट फोन कवर भी लेते हैं। खासकर आईफोन के शौकीन कटे हुए एप्पल को चमकाने के लिए ट्रांसपेरेंट फ़ोन कवर लेना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ दिन बाद ही फोन केस पीला पड़ने लग जाता है और आपके मोबाइल की शोभा बिगाड़ता है।
फोन केस दो मुख्य कारणों की वजह से पीला पड़ता है। पहला कारण है धूप की यूवी किरणों से संपर्क और दूसरा त्वचा का पसीना और तेल। जब आपका फोन केस यूवी किरणों के संपर्क में आता है तो उसमें जो आणु मौजूद होते हैं उसको तोड़ देता है जिस कारण फोन केस का मटेरियल ख़राब होने लगता और उसमें पीली परत जमने लगती है।
दूसरा जब आपकी त्वचा से निकला पसीना और तेल फोन केस के संपर्क में आता है तो उसमें कुछ रासायनिक प्रतिक्रिया होती है जिस कारण भी फोन केस का मटेरियल खराब होने लगता और पीला पड़ जाता है।
कैसे करें फोन केस को नए जैसा?
1. कोई भी घर में मौजूद हैंडवाश या डिटर्जेंट को पानी में मिलाएं और कुछ देर फोन केस को उस घोल में छोड़ दें। फिर पानी से निकाल कर मुलायम ब्रिस्सेल वाले ब्रश से उसको साफ कर लें।
2. दो कप पानी में आधा चमच बेकिंग पाउडर मिलाएं और कुछ देर फोन केस को पानी में छोड़ दें। फिर वही ब्रश से साफ करने वाली प्रक्रिया करें।
