लखनऊ : विधानमंडल का मानसून सत्र सात अगस्त से होगा शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में विधानमंडल का मानसून सत्र सात अगस्त से शुरू होगा। जो कि 11 अगस्त तक चलेगा। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानमंडल का मानसून सत्र सात अगस्त को आहूत किया है। जो करीब पांच दिनों तक चलेगा।

विधानसभा की कार्रवाई

मानसून सत्र के दौरान प्रदेश सरकार विधेयक और अध्यादेश पेश कर सकती है। वहीं सरकार अपनी उपलब्धियां भी गिनायेगी। वहीं विपक्ष की तरफ से भी सरकार को घेरने के आसार हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार इस बार के मानसून सत्र में विधानसभा की नई नियमावली भी पेश कर सकती है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : महाप्रबंधक के घर पर धरना देंगे जलकल विभाग के कर्मचारी, जानें आक्रोश की वजह

संबंधित समाचार