इंडोनेशियाई राष्ट्रपति Joko Widodo चीन पहुंचे, शी जिनपिंग से बातचीत की योजना
बीजिंग। इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो बृहस्पतिवार को चीन पहुंचे और उनकी चीन के नेता शी जिनपिंग के साथ मुलाकात की योजना है। देश की सरकारी समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक, विडोडो दक्षिणपश्चिम चीन के चेंगदू में होने वाले एफआईएसयू विश्वविद्यालय खेलों के उद्घघाटन समारोह में शिरकत करेंगे। खबर के मुताबिक, दोनों नेताओं की मुलाकात होगी लेकिन वे किस मुद्दे पर चर्चा करेंगे इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
चीन के साथ-साथ इंडोनेशिया भी 20 प्रमुख विकसित और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के समूह जी-20 का सदस्य है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, चीन के तेजी से बढ़ते विद्युत कार ब्रांड के लिए निक्कल (रासायनिक तत्व) और अन्य कच्चे माल के आपूर्तिकार के रूप में इंडोनेशिया अपनी एक बड़ी भूमिका चाहता है।
ये भी पढ़ें:- Pakistan: पाकिस्तान की मदद को आगे आया चीन, दिया 2.4 अरब डॉलर का कर्ज
