आईपीएल-13 का कार्यक्रम घोषित, पहले मुकाबले में भिड़ेंगे मुंबई और चेन्नई
दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग गवर्निंग काउंसिल ने रविवार को लीग के 13वें संस्करण के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी। टी-20 क्रिकेट के दुनिया के सबसे महंगे और मशहूर लीग का आगाज 19 सितंबर को अबू धाबी में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले से होगा। कोरोना वायरस …
दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग गवर्निंग काउंसिल ने रविवार को लीग के 13वें संस्करण के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी। टी-20 क्रिकेट के दुनिया के सबसे महंगे और मशहूर लीग का आगाज 19 सितंबर को अबू धाबी में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले से होगा।
कोरोना वायरस के कारण इस साल आईपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में हो रहा है। लीग के मुकाबले अबू धाबी, शारजाह और दुबई में खेले जाने हैं।
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला शनिवार को खेले जाने के बाद दुबई में दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाएगा। इसके बाद सोमवार को तीसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच दुबई में खेला जाएगा। शारजाह में पहला मुकाबला 22 सितंबर को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा।
आईपीएल-13 में होंगे 10 डबल हेडर
दुबई। आईपीएल के 13वें सीजन का कार्यक्रम रविवार को जारी हो चुका है। इस सीजन में कुल 10 डबल हेडर यानी एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे और यह सभी डबल हेडर शनिवार और रविवार को खेले जाएंगे। बीसीसीआई द्वारा जारी बयान के मुताबिक, डबल हेडर वाले दिन पहला मैच भारतीय समयनुसार 3:30 बजे होगा जबकि शाम के सभी 7:30 बजे होगा। इस बार वैसे आईपीएल के सभी मैच शाम 7:30 बजे खेले जाएंगे।
इस सीजन का पहला डबल हेडर डे 3 अक्टूबर को होगा। इस दिन पहला मैच धाबी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। दिन का दूसरा मैच शरजाह में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा।
चार तारीख को भी दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच शरजाह में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। दूसरा मैच दुबई में किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 10 अक्टूबर, 11 अक्टूबर, 17 अक्टूबर, 18 अक्टूबर, 24 अक्टूबर, 25 अक्टूबर, 31 अक्टूबर और एक नवंबर को खेले जाएंगे।
सीएसके के 13 सदस्य कोरोना संक्रमित
आपको बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के दो खिलाड़ी सहित 13 सदस्य कोरोना संक्रमित मिले थे, जिससे उसका अभ्यास सत्र सबसे आखिर में 4 सितंबर को शुरू हुआ था। सभी टीमों को कार्यक्रम का बेसब्री से इंजतार है। वहीं गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज श्रीलंका के लसित मलिंगा और गत उपविजेता चेन्नई सुपरकिंग्स के दो खिलाड़ी उपकप्तान सुरेश रैना और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह व्यक्तिगत कारणों से आईपीएल से हट चुके हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के 13 सदस्य अभी भी 14 दिन के क्वारंटाइन में है।
