लखनऊ: मणिपुर हिंसा को लेकर ईसाई महिलाओं ने निकाला मूक एकजुटता मार्च, ईश्वर से की प्रार्थना
अमृत विचार, लखनऊ। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई हैवानियत की घटना को लेकर पूरे देश में विरोध जारी है। मणिपुर हिंसा को लेकर वहां के लोगों और खासकर महिलाओं के साथ अपना प्यार और एकजुटता दिखाने के लिए गुरुवार को महिला मंडल व वूमेन एसोसिएशन ऑफ द डायोसेस ऑफ लखनऊ ने हजरतगंज स्थित कैथेड्रल चर्च में साइलेंट सॉलिडैरिटी मार्च निकाला। जिसमें लखनऊ की कई पारिशों को ईसाई महिलाओं ने मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर अपनी पीड़ा और दुख व्यक्त करते हुए तख्तियों के साथ मौन मार्च करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की।

चर्च के फादर डॉ. डोनाल्ड डी सूजा ने बताया कि लखनऊ शहर की ईसाई महिलाओं ने सेंट जोसेफ कैथेड्रल चर्च के चारों ओर मूक एकजुटता मार्च किया। इस मार्च में ईसाई महिलाओं के साथ-साथ उनके परिवार और दोस्तों ने भी भाग लिया। उन्होंने आगे बताया कि मूक एकजुटता मार्च करीब करीब एक घंटे तक चला। जिसमें सभी लोगों में शांति मन से ईश्वर से मणिपुर की खुशहाली के लिए और महिलाओं की रक्षा के लिए प्रार्थना की। वहीं इस शांति मार्च के बाद सभी लोग अपने-अपने घर लौट गये।
ये भी पढ़ें:- बद्रीनाथ मंदिर को लेकर स्वामी प्रसाद का बड़ा बयान, कहा - बौद्ध मठ तोड़कर बनाया गया मंदिर
