बरेली: नए सर्किल रेट में महिलाओं और दिव्यांगों को मिले छूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किसी ने 25 से 45 फीसदी रेट बढ़ाने तो किसी ने सर्किल रेट कम करने की मांग की

बरेली, अमृत विचार। एक अगस्त से नए सर्किल रेट लागू होने से पहले आई आपत्तियों का गुरुवार को बैठक में निस्तारण किया गया। बैठक कई सुझाव भी लोगों ने दिए, इस पर विचार करने का आश्वासन दिया है। बैठक में महिलाओं और दिव्यांगों के लिए छूट की मांग की गई।

पूर्वाह्न 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एडीएम वित्त एवं राजस्व की माैजूदगी में बैठक शुरू हुई। बैठक में वेदप्रकाश सक्सेना पे कहा कि गाटा संख्या में त्रुटिया होती हैं। उनकी आपत्ति को सुनने के बाद तहसील से सर्वे कराकर समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया गया। इस तरह की कुछ की शिकायतें निराधार भी पाई गईं। गरीब शक्ति दल के अध्यक्ष मनोज ने कहा कि दिव्यांगों, महिलाओं को नए सर्किल रेट की दर में स्टांप ड्यूटी में छूट मिले। सुनील सिंह ने कहा कि बीसलपुर गांव के दोनों तरफ जमीनों के रेट अलग-अलग हैं। सड़क रेट तय नहीं है, इस पर जानकारी करके बताया कि रेट निर्धारित हैं, इससे वह संतुष्ट हो गए। 

बैठक में संजय सक्सेना, राजीव सक्सेना ने कहा कि सर्किल के रेट 25 से 45 फीसदी बढ़ने चाहिए, इस पर उन्हें बताया गया कि सर्वे के आधार पर नीति के तय रेट बढ़ाए गए हैं। कुछ लोगों ने गायत्रीपुरम, वीर सावरकर में रेट बढ़ाने की बात कही, इस पर उन्हें बताया कि यहां 30 प्रतिशत रेट पहले से बढ़े हैं। मेहंदी हसन ने आपत्ति की कि सुर्खा छावनी, सैदपुर हाकिंस की जमीनों के रेट न बढ़ाएं जाएं, इस पर विचार करने की बात प्रशासन की ओर से की गई। इस तरह से बैठक में आईं 22 शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कर दिया गया। सबसे अधिक सदर तहसील से 19 आपत्तियां आईं। जबकि नवाबगंज, मीरगंज, फरीदपुर से एक-एक आपत्तियां आईं। वहीं, आंवला, बहेड़ी से एक भी आपत्ति नहीं आई। इस दौरान एआईजी स्टांप तेज सिंह यादव, एसडीएम सदर प्रत्यूष पांडेय, सभी सब रजिस्ट्रार, तहसीलदार आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: जोगी नवादा प्रकरण...बदायूं एसएसपी ने मांगे घटना से जुटे सभी साक्ष्य

संबंधित समाचार