बरेली: जोगी नवादा प्रकरण...बदायूं एसएसपी ने मांगे घटना से जुटे सभी साक्ष्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आईजी ने पुलिस की भूमिका की जांच एसएसपी को सौंपा है

बरेली, अमृत विचार। जोगी नवादा में बवाल की जांच बदायूं एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने शुरू कर दी है। उन्होंने बवाल से जुड़े सभी साक्ष्य मांगे हैं। वह मोहर्रम के बाद बरेली आकर जांच करेंगे। जांच में पता चलेगा कि इस मामले में पुलिस की क्या लापरवाही रही है। इस मामले की आईजी डॉ. राकेश सिंह स्वयं निगरानी कर रहे हैं। वहीं थाना पुलिस भी 80 लोगों को चिन्हित करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

उधर, घटना के बाद जोगी नवादा में अभी तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस कारण इलाके में तैनात किए गए पीएसी और भारी पुलिस बल को अभी हटाया नहीं गया है। उच्चाधिकारी भी लगातार हालात का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि मोहर्रम के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी आएगी। इस बीच थाना बारादरी से त्योहार रजिस्टर के साथ बवाल की सारी वीडियो फुटेज आईजी के पास मंगवा ली गई है। 

त्योहार रजिस्टर की जांच की जा रही है। जिससे तय हो सके कि जोगी नवादा में 2012 में दंगा होने के बाद से कांवड़ यात्रा के दौरान कितना फोर्स लगाया जाता रहा है और इस बार उतना फोर्स क्यों नहीं लगाया गया। मामले में चिन्हित किए गए दो दर्जन से अधिक आरोपियों की लोकेशन भी पुलिस को बवाल वाले स्थान पर ही मिली है।

ये भी पढ़ें- बरेली: बीडीए की आपत्ति... मेले की जमीन पर नहीं लगा सकते उद्योग

संबंधित समाचार