बहराइच: झोपड़ी में मच्छर भगाने के लिए सुलगाया था धुआं, फूस के मकान में लगी आग, मां-बेटे झुलसे

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बहराइच, अमृत विचार। मोतीपुर के नैनिहा कालोनी में निवासी एक महिला ने मच्छर से मवेशी को बचाने के लिए कूड़ा करकट को जलाकर धुंआ सुलगा दिया। इसके बाद सो गई। कुछ देर बाद फूस के मकान में आग लग गई। जिसमें मवेशी झुलसने लगा। मवेशी को बचाने के चक्कर में मां बेटे भी झुलस गए। 

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नैनिहा कालोनी निवासी गीता निषाद पत्नी सूरज निषाद ने पशुओं को मच्छरों से बचाने के लिए कूड़ा करकट से धुआं कर सो गई। उसकी चिंगारी से गुरुवार रात में लगभग डेढ़ बजे फूस के छप्पर में आग लग गई। कुछ ही देर में पूरे घर को आग ने अपने आगोश में ले लिया। आग के अंदर फूस के मकान में घिरी भैंस को बचाने में  सुनील पुत्र सूरज और उसकी मां गीता झुलस गए।

भैस भी गम्भीर रूप से जल गई। शोर सुनकर गांव के लोग एकत्रित हुए। किसी तरह सभी ने आग पर काबू पाया। इसके बाद  घायलों को सीएचसी मिहीपुरवा में ले जाकर भर्ती कराया। आग लगने से घर में रखा सारा समान जल कर राख हो गया है। हजारों का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच : 78 आशाओं ने एक वर्ष में नहीं कराया एक भी प्रसव, अब जायेगी नौकरी

संबंधित समाचार