गोरखपुर : बीआरडी मेडिकल कॉलेज में लगी आग, एक की मौत - जांच टीम गठित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में गरुवार रात को आग लगने के दौरान एक मरीज के मौत हो गई। पूरी रात तीमारदार अपने मरीजों को लेकर इधर से उधर भटकते रहे। इस घटना को लेकर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने जांच के लिए मुख्य अग्निशमन अधिकारी और विद्युत सुरक्षा निदेशालय के अधिकारी की टीम गठित की है।  

देर रात आग से घबराये मरीज और तीमारदार हाथ में ड्रिप और पेशाब की थैली सँभालते हुए भागते दिखे। आग लगने के बाद आनन-फानन में बिजली काटकर बचाव कार्य शुरू किया गया। फायर बिग्रेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि मेडिसिन इमरजेंसी वार्ड नंबर 14 के बिजली के बोर्ड में धुआं उठा था। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार राय ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी, रोगियों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें -अलीगढ़ में पति ने पत्नी को बताया ISIS एजेंट, बोला - देश के लिए है बड़ा खतरा

संबंधित समाचार