ब्राजील में कड़ी सुरक्षा वाली जेल में दिन भर चले दंगे, पांच की मौत, दो घायल
रियो डी जनेरियो। ब्राजील के एकर राज्य की कड़ी सुरक्षा वाली जेल में दिन भर चले दंगे में पांच कैदी मारे गए और दो घायल हो गए। जेल सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एकर राज्य न्याय और सार्वजनिक सुरक्षा सचिवालय के अनुसार यह घटना रियो ब्रैंको शहर में एंटोनियो अमारो अल्वेस जेल में बुधवार सुबह शुरू हुई जब 13 कैदियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सुविधा के बाहर जेल गार्डों ने उन्हें पकड़ लिया।
इसके बाद भागने वाले लोगों ने दो गार्डों को बंधक बना लिया। एक गार्ड बचने में सफल रहा, जबकि दूसरे को गुरुवार सुबह तक कैदियों ने तब तक काबू में रखा जब तक अधिकारियों ने दंगा शांत नहीं करा दिया।
नागरिक पुलिस पीड़ितों के शवों की पहचान करने के लिए जेल में है और जिनकी पहचान कर ली गयी है उसे उजागर नहीं किया गया है। पुलिस ने जेल के अंदर 15 हथियार बरामद किए और जांच कर रही है कि हथियारों की तस्करी कैसे की गई। पन्द्रह साल पहले निर्मित इस अधिकतम सुरक्षा वाली एंटोनियो अमारो अल्वेस जेल में 99 कैदी रहते हैं, जो सभी आपराधिक संगठनों के सरगना हैं।
ये भी पढ़ें:- गोपनीय दस्तावेज मामले में डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ी मुश्किलें, सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने का आरोप
