SBI बिहार में राज्य राजमार्गों के उन्नयन के लिए देगा 29.5 करोड़ डॉलर का ऋण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और भारत सरकार ने बिहार में लगभग 265 किलोमीटर राज्य राजमार्गों के उन्नयन के लिए 29.5 करोड़ डॉलर के ऋण का करार किया है। एडीबी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इस समझौते से जलवायु और आपदा प्रतिरोधी डिजाइन तथा सड़क सुरक्षा तत्वों के साथ राज्य राजमार्गों का उन्नयन किया जायेगा।

इससे कनेक्टिविटी और स्थिरता बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस संबंध में हुये करार पर वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव वुमलुनमंग वुअलनाम और एडीबी के देश में कंट्री निदेशक ताकेओ कोनिशी ने हस्ताक्षर किए हैं।

यह परियोजना सभी राज्य राजमार्गों को उन्नत करने के बिहार सरकार के कार्यक्रम का समर्थन करती है। मानक दो-लेन की चौड़ाई और सड़क सुरक्षा में सुधार होगा तथा बेहतर सड़कों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी। 

यह भी पढ़ें- जैव विविधता संरक्षण, सुरक्षा पर कार्रवाई करने में भारत आगे है : प्रधानमंत्री मोदी

संबंधित समाचार