अयोध्या : लोकसभा में गूंजा रुदौली मेडिकल कॉलेज का मुद्दा, सांसद लल्लू सिंह ने पूछा सवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। रुदौली में निर्माणाधीन राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का प्रकरण सांसद लल्लू सिंह ने लोकसभा में उठाया है। उन्होंने लोकसभा में आयुष मंत्री से प्रश्न पूछा है कि यह मेडिकल कॉलेज कब तक पूर्ण होकर काम करना आरंभ कर देगा। आयुष मंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने इसके जवाब में बताया कि 1324.48 लाख की धनराशि से इसका निर्माण चल रहा है।
    
सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि अयोध्या के सर्वांगीण विकास हेतु सदा तत्पर रहते हैं। यहां पर्यटन की दृष्टि से 84 कोसी परिक्रमा में पड़ने वाले आध्यात्मिक केंद्रों के विकास की परिकल्पना सांसद लल्लू सिंह ने प्रस्तुत की थी, जिस पर सरकार द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल का निर्माण काफी तेजी से हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सरकार द्वारा भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। विश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा प्रणाली आयुर्वेद शरीर को रोग से मुक्त करने तथा बीमार होने से रोकने में काफी कारगर है। अयोध्या में खुलने वाले राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की सुविधाएं अगल बगल व दूरदराज के कई जनपदों को मिलेगी।

ये भी पढ़ें -भूखंडों पर अवैध प्लाटिंग करने वालों पर कठोरतम कार्यवाही जरूरी : मंडलायुक्त

संबंधित समाचार