रामपुर में जिस डेयरी पर कुत्ते ने पिया दूध, दूसरे दिन उसी पर छापा, जानिए क्या हुई कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पनीर का पानी पीने का कुत्ते का वीडियो हुआ था वायरल, सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार टीम ने की छापेमारी

रामपुर, अमृत विचार। शाहबाद गेट स्थित दूध की डेयरी से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दूध और पनीर का नमूने संग्रहित किए। जिनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। इसके अलावा मुम्ताज स्वीट्स से मिठाई का नमूना लिया गया है। विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में खलबली मच गई है।

गुरुवार को फेमस दूध की डेयरी के बाहर बर्तन में रखा पनीर का पानी को पीते हुए कुत्ते का वीडियो वायरल हुआ था। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा डेयरी पहुंचे। जहां उन्होंने डेयरी से दूध, पनीर और एक मिठाई का नमूना लिया। इसके अलावा टीम ने अनियमित्ताओं के संबंध में धारा 32 के अंतर्गत सुधार किए जाने को नोटिस जारी किए हैं।

अभिहित अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर डेयरी से तीन नमूने लिए गए। जिनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच में मिलावट पाई गई तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, रामप्रताप, अशोक कुमार व अजरा बी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें : रामपुर : इश्क में रिस्क...प्रेमी युगल को शादी की गुहार लगाना पड़ा महंगा, मजनू पर रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार