आजमगढ़ में होगी भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक
लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 29 और 30 जुलाई को आजमगढ़ में होगी। इसमें बीएमएस के प्रदेश के सभी प्रमुख पदाधिकारी व संभाग के संगठन मंत्री भाग लेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री राम निवास ने दी।
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में असंगठित रूप से काम करने वाले सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों की समस्याओं के बारे में विचार किया जायेगा।
राम निवास के मुताबिक बैठक में देश और प्रदेश में संविदा और ठेका श्रमिकों की बढ़ रही समस्याओं पर मंथन होगा। इसके अलावा आगामी 27 सितम्बर को भारतीय मजदूर संघ की ओर से एक और बैठक की जायेगी। इस बैठक में विशाल रैली के आयोजन को लेकर मंथन होगा। यह रैली ठेका और संविदा कर्मचारियों की मांगों को लेकर निकाली जायेगी।
यह भी पढ़ें : मणिपुर का दौरा करेंगे ‘इंडिया’ के 20 सांसद, जमीनी स्थिति से सरकार और संसद को अवगत कराएंगे
