बहराइच: रेलवे पुलिस ने बरामद किया 44 नग लोहे के रेलवे का टुकड़ा, ठेकेदार समेत दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। रेलवे पुलिस ने रिसिया रेलवे स्टेशन के निकट से एक पिकअप वाहन पर लोहे के 44 नग लेकर जा रहे ठेकेदार और चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चोरी में संलिप्त पीडब्ल्यूआई के फरार इंजीनियर की तलाश शुरू कर दी है। दोनों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

 ठेकेदार गोंडा जनपद का निवासी है। बहराइच नानपारा रेल प्रखंड पर रिसिया रेलवे स्टेशन स्थित है। रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन से निकलने वाले निष्प्रयोज्य लोहे के टुकड़ों को पीडब्ल्यूआई के इंजीनियर राम विलास ने अपने अधीन ले लिया था। 

रेलवे के प्रभारी निरीक्षक श्याम राज ने बताया कि शुक्रवार शाम को रिसिया रेलवे स्टेशन के पीडब्ल्यूआई आवास के निकट एक वाहन से लोहे को चोरी कर लादा जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्टोर की जांच की तो वहां पर पिक अप संख्या यूपी 31 एटी 6893 के चालक से पूछताछ की गई तो उसने लोहा ठेकेदार अनुराग शुक्ला पुत्र राम कुमार शुक्ला निवासी बड़ागांव कोतवाली नगर गोंडा द्वारा खरीद करने की बात कही। 

जबकि वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। साथ ही चालक लखमीमपुर खीरी के सदर कोतवाली के बालू डीहा गांव निवासी संदीप कुमार पुत्र राम चंदर के रूप में हुई। दोनों के विरुद्ध रेलवे पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। साथ ही चोरी का 44 नग लोहे को बरामद कर सीज कर दिया गया है। 

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रेलवे की संपत्ति चोरी करवाने पीडब्ल्यूआई के इंजीनियर रामविलास के आवास पर लोहे मिले। जिस पर इंजीनियर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इंजीनियर मौके से फरार हो गया। जबकि ठेकेदार और चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है उन्होंने बताया कि ठेकेदार और इंजीनियर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच : हत्या के पांच अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म