रामपुर : आखिर कौन सी बात पर ग्रामीण को पटक-पटक मारा, जानिए...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। ग्रामीण को पीटकर घायल करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव नरसुआ निवासी रमेश सिंह का कहना है, कुछ दिन पहल मेरे पड़ोसी खेत की मिट्टी उठवाकर नदी में डाल रहे थे। जब मैंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए पटक-पटक पीटाई कर दी। उसके शोर मचाने पर खेत पर काम कर रहे किसान मौके पर दौड़ पड़े।

आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी फरहान खां, बाबू खां, हामिद हसन, मोहिद खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : रामपुर: आजम खां को राहत नहीं, भड़काऊ भाषण मामले में एक अगस्त को होगी सुनवाई

संबंधित समाचार