Anju Nasrullah Love Story : नसरुल्लाह से 'निकाह' के बाद अंजू को मिले बंपर गिफ्ट, देखें VIDEO
नई दिल्ली। राजस्थान की अंजू के पाकिस्तान जाने के बाद रोजाना एक के बाद एक नए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब एक नए वीडियो में नसरुल्ला के रिश्तेदार और परिजन अंजू उर्फ फातिमा को गिफ्ट देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एक व्यक्ति अंजू के डॉक्यूमेंट्स भी चैक करते हुए दिखाई दे रहा है। इससे पहले अंजू ने दावा किया है कि उसने नसरुल्लाह से निकाह नहीं किया है। लेकिन, पाकिस्तानी पुलिस और मीडिया ने उसके दावों को खारिज कर दिया है। बता दें कि अंजू ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में फातिमा बनकर अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्ला से निकाह कर लिया था।
वहीं राजधानी इस्लामाबाद से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में नसरुल्ला के घर तोहफा लेकर पहुंचे बिजनेसमैन ने अंजू उर्फ फातिमा को अपनी कंपनी में भी नौकरी देने का वादा किया है।
Anju received a lot of Shaadi gift but focus on Face is it happy?? #Anju #Nasrullah #Anjunasrullah #FatimaNasrullah #SeemaHaidar #SeemaSachin #lover #fbfriend https://t.co/iqv8U9Id66 pic.twitter.com/4tsJsKlqIN
— Dileep kumar khatri🦚 (@DileepKumarPak) July 28, 2023
उधर, अंजू खुद अभी तक शादी से इनकार करती रही है। उसका दावा है कि वह जल्दी भारत लौटेगी। लेकिन, नए वीडियो ने एक बार फिर इन अंजू को सुर्खियों में ला दिया है। क्योंकि इससे इस बात की तस्दीक होती है कि शायद ही अब वह भारत वापस लौटे। इससे दो दिन पहले अंजू और नसरुल्ला अपने साथियों संग खाना खाते हुए एक वीडियो में दिखाई दिए थे, जबकि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में महिलाओं को पुरुषों के साथ बैठकर खाना खाने की इजाजत नहीं होती है।
गौरतलब है कि बीते दिनों पाकिस्तान जाने वाली अंजू (34) मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की रहने वाली है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिला निवासी और फिलहाल राजस्थान के भिवाड़ी (अलवर जिले) में रह रहे अरविंद से करीब 17 साल पहले अंजू की अरेंज्ड मैरिज हुई थी। दंपती के दो बच्चे (15 की बेटी और 7 साल का बेटा) भी हैं।
ये भी पढ़ें : VIDEO : दुबई के 'रेनबो शेख' के पास है दुनिया की सबसे बड़ी Hummer, आप भी देखकर रह जाएंगे दंग
