लखनऊ : हाई टेंशन लाइन में छूने से ताजिया में लगी आग, हादसे में युवक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित पुरनिया रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग पर यह हादसा हुआ है। हाई टेंशन लाइन में छूने से ताजिया में आग लग गई है। इस दौरान एक युवक भी करंट की चपेट में आ गया है। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।

दरअसल, शनिवार को मोहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जुलूस के दौरान ताजिया में आग लग गई। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा होना बताया जा रहा है। खास बात यह है कि जूलूस को लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया था। उसके बाद भी बिजली विभाग की तरफ से कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है और इतना बड़ा हादसा हो गया। हादसे में न सिर्फ ताजिया में आग लगी बल्कि एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि जब यह हादसा हुआ मौके पर पुलिस मौजूद थी। जिसके चलते पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया और युवक को अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें : UP: मानसून के मौसम में 40 जिलों में औसत से कम बारिश, बढ़ी किसानों की चिंता

संबंधित समाचार