मेरी मौत की जिम्मेदार वो है… Etawah के युवक ने जालंधर में किया लाइव सुसाइड, प्रेमिका से खफा होकर उठाया आत्मघाती कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा के युवक ने जालंधर में किया लाइव सुसाइड।

इटावा के युवक ने जालंधर में प्रेमिका से खफा होकर सुसाइड कर लिया। युवक ने ऑनलाइन लाइव वीडियो वायरल किया।

इटावा, अमृत विचार। भरथना कोतवाली ग्रामीण क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सरैया के एक युवक अजय सविता 22 बर्ष पुत्र बलराम सविता ने पंजाब राज्य के जनपद जालंधर पहुँच कर ग्राम नराला में ऑनलाइन वीडियो बनाते हुए सल्फास जहर खाकर जान दे दी। ऑनलाइन लाइव जहर खाने का वीडियो देख घटनास्थल के निकट आस-पास रह रहे युवक के रिश्तेदार परिजन और शुभचिंतक मित्रों में बुरी तरह हड़कंप के साथ हाहाकार मच गया।

हालांकि अमृत विचार डॉट वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जिस पर आनन-फानन में कुछ लोगों ने घटना स्थल पहुँच कर गम्भीर हालत में युवक को इलाज हेतु जालंधर के नराला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहाँ इलाज के दौरान युवक की तड़पते हुए दर्दनाक मौत हो गई।

वीडियो वायरल के जरिये युवक के पैतृक गांव सरैया भरथना परिजनों रिस्तेदारों को घटना के बाद मौत की जैसे ही सूचना मिली परिजन रिश्तेदार पंजाब के जनपद जालंधर के लिए रवाना हो गए। जो शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे नराला पहुँच सके। मृतक युवक अजय सविता के बड़े भाई दीपू सविता व ग्राम प्रधान होमसिंह शाक्य ने बताया कि मृतक अजय बलराम सविता का चौथे नम्बर का छोटा बेटा था। बीते 10 दिन पूर्व ही पंजाब के जालंधर में प्राइवेट नौकरी करने गया था। 

संबंधित समाचार