बरेली: राजेश अग्रवाल एक बार फिर बने भाजपा के कोषाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं में एक राजेश अग्रवाल को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। उन्हें कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर शहर के भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। 

तीन साल पहले भी पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी थी। शहर के मुहल्ला कालीबाड़ी निवासी राजेश अग्रवाल पहले प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री रहे हैं। उनके एक बार फिर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनने पर लोगों ने बधाई दी हैं। बरेली शहर के गौरव एवं उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के केंद्र बिंदु राजेश अग्रवाल की कुशल कार्यशैली को दृष्टिगत रखते हुए फिर से एक बार सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।

बता दें, राजेश अग्रवाल का जन्म 18 सितंबर 1943 को हुआ, जो बाल्यकाल से ही वह संघ की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी से उन्होने  छह बार बरेली की जनता के असीम स्नेह और विश्वास पर विजय की प्राप्ति कर विधानसभा सीट पर अभूतपूर्व जीत के साथ निरंतर बरेली शहर का गौरव बढ़ाते रहे हैं। 

राजेश अग्रवाल ने राजनीतिक जीवन में विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस मौके पर राकेश राजपूत, अमित गिहार, पार्षद संजय गुप्ता, मनीष शर्मा, अंकित भाटिया, संजू कटिया, मोनू ठाकुर, अभिजीत कठेरिया, गोविंद बाबू बाल्मीकि, विशाल वाल्मीकि, सुमित कठेरिया, शुभंकर कुमार, पूजा चौहान, नितिन श्रीवास्तव, अजय सिंह चौहान, मनीष अग्रवाल, यतिन भाटिया, उमेश कठेरिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: उधार के रुपये मांगने पर महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, विरोध पर पति को पेड़ से बांधा

संबंधित समाचार