बरेली: कोतवाली पुलिस ने पकड़ा टप्पेबाजों का गैंग
बरेली, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने चोरी की साजिश रचते चार को गिरफ्तार किया है। जब उनसे पूछताछ की गई तो पता चला की वह टप्पेबाजी करते थे। लाकडाउन में वह चोरी करने लगे थे। उनके पास से एक तमंचा, तीन चाकू, दो कारतूस, दो बाइक और 4 मोबाइल बरामद हुए हैं। रविवार को इंस्पेक्टर …
बरेली, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने चोरी की साजिश रचते चार को गिरफ्तार किया है। जब उनसे पूछताछ की गई तो पता चला की वह टप्पेबाजी करते थे। लाकडाउन में वह चोरी करने लगे थे। उनके पास से एक तमंचा, तीन चाकू, दो कारतूस, दो बाइक और 4 मोबाइल बरामद हुए हैं।
रविवार को इंस्पेक्टर कोतवाली गीतेश कपिल बाताया कि 5 सितंबर की रात चौकी इंचार्ज चौकी चौराहे पर चैकिंग कर रहे थे। इसी बीच नगर निगम स्टोर के पास मोबाइल टॉयलेट की आड़ में कुछ लोगों को खड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ वहां पर दबिश दी और चार लोगों को पकड़ लिया।
पकड़े गए लोगों का नाम चौधरी तालाब किला निवासी इकरार, प्रेम नगर के गुलाब नगर निवासी अनीस अहमद, अब्दुल कादिर और बानखना निवासी खुर्शीद अंसार है। सभी रामपुर गार्डन में चोरी की योजना बनाकर आए थे। पूछताछ में पता चला है कि वह टप्पेबाजी करते थे और इससे पहले टप्पेबाजी में ही जेल गए थे।
