वाराणसी में ताजिया जुलूस के दौरान हुआ बवाल, पथराव में 100 से अधिक लोग हुए घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। दोषीपुरा में मुहर्रम के जुलूस के दौरान शिया और सुन्नी समुदाय के बीच पथराव शुरू होने से भगदड़ मच गई। पुलिस जीप समेत मौके पर खड़ी 20 से अधिक बाइकों में तोड़फोड़ की गई। पथराव में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 

वाराणसी में सुरक्षा के बाद भी जैतपुरा स्थित दोषीपुरा में मुहर्रम के जुलूस के दौरान बवाल हो गया। यह विवाद ताजिया जुलूस निकालने को लेकर हुआ था। शिया और सुन्नी समुदाय के बीच जमकर संघर्ष हुआ। मारपीट के बाद जमकर पथराव हुआ। ईंट-पत्थर के साथ ही हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया। बवाल में 100 से ज्यादा लोगों के घायल हुए हैं। पुलिस जीप समेत मौके पर खड़ी 20 से अधिक बाइकों में तोड़फोड़ की गई। ताजिया दौड़कर ले जाने के चक्कर में वह भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी पत्थरबाजी होती रही। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा। 

घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन स्वयं पहुंच गये और कमान अपने हाथ में ले ली। बताया जा रहा है जब पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे उस दौरान भी दोनों ओर से जमकर पथराव चल रहा था। पुलिस ने खुद को बचाते हुए दोनों पक्षों को खदेड़ने की कोशिश की तो माहौल और बिगड़ गया। 

उसके बाद पुलिस फोर्स ने दोषीपुरा मैदान समेत आसपास के इलाके को घेरकर बवाल कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया। करीब 2 बजे शुरू हुआ विवाद ढाई घंटे बाद जाकर थमा। बवाल में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पतालों में भेजा है।

बताया जा रहा है कि इस बवाल में सिया समुदाय और सुन्नी समुदाय की कई ताजिया भी क्षतिग्रस्त हो गई। ऐसे में सिया समुदाय के लोगों ने ताजिया को करबला ले जाने से इंकार कर दिया और मौके पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया ।  पुलिस के कहने पर भी सिया  समुदाय के लोग नहीं माने हैं।

यह भी पढ़ें : प्रतापगढ़ : राजा भइया के पिता उदय प्रताप का ट्वीट, भाजपा ने हिंदुओं की पीठ में छुरा घोंपा

संबंधित समाचार