लखनऊ : ऊर्जा मंत्री का अधिकारियों को निर्देश, कहा- जनप्रतिनिधियों के साथ करें बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए एक सप्ताह का विद्युत् उपभोक्ता व जन प्रतिनिधि सम्पर्क अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं। जिससे विद्युत व्यवस्था को सुधारा जा सके।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को शक्तिभवन में बैठक कर यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सभी जिलों के अधीक्षण अभियंता अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क कर उनके साथ बैठक करेंगे। विद्युत समस्याओं के समाधान और विद्युत सुधार के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे, जिससे कि जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावो पर अमल कर विद्युत सुधार के लिए प्राथमिकता पर आरडीएसएस योजना के अंतर्गत कार्य कराया जा सके।

ऊर्जा मंत्री ने यह भी निर्देश दिये हैं कि इस दौरान वितरण मण्डल स्तर पर किसी भी दिन बैठक के लिए अपने क्षेत्र के विधायक, सांसद, नगर निकायों के अध्यक्ष एवं महापौर को अधीक्षण अभियन्ता द्वारा अपने कार्यालय या सर्किट हाउस में आमंत्रित किया जायेगा। बैठक में जनप्रतिनिधियों को विद्युत आपूर्ति से संबंधित जानकारी दी जायेगी और आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए इनके सुझाव प्राप्त किये जायेगे। 

यह भी पढ़ें : बहराइच : पैसा बकाया न देने पर युवक को पेड़ से बांधा, पिटाई

संबंधित समाचार