रायबरेली: रिजर्व पुलिस लाइन के सिपाही की संदिग्ध अवस्था में मौत
रायबरेली,अमृत विचार। रिजर्व पुलिस लाइन मैं ड्यूटी कर रहे हैं सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सिपाही की मौत से पुलिस लाइन में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व आसपास के लोगों ने सिपाही को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सिपाही राधेश्याम गौड़ पुत्र स्वर्गीय दयाराम उम्र लगभग 58 रिजर्व पुलिस लाइन रायबरेली में तैनात था। पुलिस लाइन में एस्कॉर्ट में ड्राइवर के पद पर तैनात था। रात में भोजन करके सोया सिपाही सुबह उठ कर शौच क्रिया के लिए गया था। चक्कर आने से गिरकर उसकी मौत हो गई।
जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक आने से मौत हुई है। सिपाही ग्राम भेलबल पोस्ट कोठरा जनपद बस्ती का रहने वाला है। सिपाही के तीन बच्चे भी हैं। जब इसकी सूचना घरवालों कर दी गई तभी सिपाही के घर से उनके भाई समेत कई लोगों ने आकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है।
रिजर्व पुलिस लाइन के आर आई मैनेजर दुबे ने बताया डॉक्टर ने हार्टअटैक बताया है कि पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सभी चीजें साफ हो पाएगी।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की अम्बेडकर प्रतिमा, तनाव, फोर्स तैनात
