Kanpur: प्राचीन मंदिर व वृद्धा के घर पर कब्जा, महापौर प्रमिला पांडेय ने खड़े होकर तुड़वाया ताला, जानें- पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के लुधौरा में प्राचीन मंदिर पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा मूर्तियां भी गायब की।

कानपुर के लुधौरा में प्राचीन मंदिर पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर मूर्तियां भी गायब कर दी। इसके साथ ही वृद्धा के घर पर भी कब्जा कर लिया।

कानपुर, अमृत विचार। लुधौरा में एक प्राचीन मंदिर में अतिक्रमणकारियों ने पूरा कब्जा कर लिया और मंदिर के आसपास दुकानों का निर्माण कराकर मंदिर से मूर्तियां भी गायब कर दी। सूचना मिलने पर महापौर प्रमिला पांडेय ने किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी भाजपा जिलाध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दौरा किया। निरीक्षण के दौरान पता चला कि अतिक्रमणकारियों ने न केवल पूरे मंदिर को अपने कब्जे में ले लिया है बल्कि आसपास दुकानों का निर्माण कराकर बाकायदा शटर भी लगा दिए हैं। यहां पीपल के पेड़ को भी दीवार घेर कर अपने कब्जे में कर लिया।

अतिक्रमणकारियों ने मंदिर परिसर से सटे हुए एक बुजुर्ग महिला के घर में अतिक्रमणकारियों ने जबरन ताला लगा दिया था और उसको मकान से बाहर निकाल दिया था। बुजुर्ग महिला ने जब महापौर को अपनी व्यथा सुनाई तो महापौर ने खड़े होकर बुजुर्ग महिला के घर के बाहर लगाए गए ताले को तुड़वा दिया और बुजुर्ग महिला को उसका कब्जा वापस दिला दिया है। इस दौरान महापौर ने एसीपी और थानाध्यक्ष को निर्देश दिया है कि यहां पर किसी भी कीमत पर न तो मंदिरों में अतिक्रमण होने दिया जाए और ना ही हिंदुओं का पलायन होना चाहिए।

संबंधित समाचार