अलीगढ़ : बेटे को पड़ोसन के घर छोड़ खुद फंदे पर लटकी युवती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अलीगढ़ । फुसावली गांव की रहने वाली एक युवती ने शनिवार को अपने चार साल के बेटे को पड़ोसन के पास छोड़कर खुद घर लौट आई और घर आकर पंखे के सहारे फंदे पर लटक गई। कुछ समय बाद जब लोगों को पता चला, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आई और जांच पड़ताल शुरु की दी।

गांव के रहने वाले चरन सिंह पुत्र तेज सिंह की शादी छह साल पहले सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के पचो गांव की रहने वाली 26 वर्षीय पूनम पुत्री पूरन के साथ हुई थी। शादी के बाद उन दोनों का एक चार साल का बेटा भी है। बता दें चरन सिंह आंध्र प्रदेश में किसी फैक्टरी में काम करते हैं। और गांव में पूनम अपने बेटे के साथ रहती थी। शनिवार को वह अपने बेटे को पड़ोस में रहने वाली एक महिला के पास छोड़ आई। और घर आकर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करके पंखे के सहारे फंदे पर लटक गई। पुलिस ने मृतका के पति सहित मायके वालों को खबर कर दी है।

ये भी पढ़ें - बलिया : 10 साल पहले खोया पति समझकर जिसे घर ले गई थी महिला, वह निकला कोई और

संबंधित समाचार