बरसात के मौसम में सिर से हो रहा स्नोफॉल? अपनाएं यह टिप्स
हल्द्वानी, अमृत विचार। बरसात के मौसम में अक्सर लोगों को डैन्ड्रफ जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। डैन्ड्रफ के साथ-साथ खुजली और हेयरफॉल जैसी समस्याएं पीछे चली आती हैं।
वैसे तो बरसात के मौसम में डैन्ड्रफ होना बहुत आम बात है लेकिन अगर समस्या कुछ ज्यादा बढ़ जाए तो वो असहनीय हो जाती है। डैन्ड्रफ के निवारण के लिए हम आपके लिए कुछ टिप्स लाए हैं।
नुस्खा
1. सबसे पहले पानी को गुनगुना कर लें।
2. अब इसमें नींबू के रस की 2-3 बूंद मिलाएं।
3. अब अपने बालों को शैंपू से वॉश करें।
4. फिर इस पानी से बालों को गीला कर लें।
5. नींबू के पानी से बाल धोने के बाद आपके बाल चिपचिपे हो सकते हैं। ऐसे में आप चाहें तो 1 घंटे बाद बाल धो सकती हैं।
6. इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ की समस्या कम होने लगेगी।
क्या ना करें?
1. बालों को गरम पानी से ना धोएं।
2.दूसरे की कंघी इस्तेमाल ना करें। अपनी कंघी को समय-समय पर साफ करते रहें।
3. अगर आपको ड्राई स्कैल्प की दिक्कत है तो एक दिन छोड़ के अपने बाल धोएं।
