लखनऊ : पुरानी पेंशन बहाली के लिए नारी शक्ति ने दिखाई ताकत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। रविवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से नारी शक्ति पेंशन अधिकार महासम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग जिलों से आई महिला शिक्षक, नर्सिंग ऑफिसर समेत भारी तादात में महिला कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस सम्मेलन के जरिये महिलाओं ने सरकार को अपनी ताकत बताई है।

नारी शक्ति पेंशन अधिकार महासम्मेलन का आयोजन कृषि विभाग के सभागार में किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुरानी पेंशन की जरूरत की जानकारी साझा की गई। साथ ही यह भी बताया गया कि पेंशन एक कर्मचारी के लिए कितनी जरूरी है। इससे संबंधित नाटक व गीत  का आयोजन भी किया गया। 

इस अवसर पर अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि महिलायें भी पुरानी पेंशन बहाली के लिए  लगातार संघर्ष कर रहीं हैं। पहली बार मातृ शक्ति ने इतनी बड़ी संख्या में आकर प्रदेश सरकार को अपनी ताकत बताई है। 

इस अवसर पर एसजीपीजीआई की नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन की पूर्व अध्यक्ष सीमा शुक्ला ने कहा कि अटेवा की ओर से एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो और पुरानी पेंशन बहाली के लिए किया जा रहा संघर्ष कर्मचारियों में जागरुकता के लिए काफी अहम रहा है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से आज का सम्मलेन सफल रहा है। ठीक उसी तरह से एक अक्टूबर को दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में होने वाले सम्मेलन के लिए हमे काम करना होगा।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : सिने स्टार से शो कराने के नाम पर 9 करोड़ की ठगी, एसटीएफ ने तीन आरोपितों को धरदबोचा

संबंधित समाचार