बरेली: बसपा ने किया फेरबदल, पहले जोन प्रभारी निष्कासित अब जिलाध्यक्ष को हटाया

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

जिलाध्यक्ष के पद पर ओमकार कातिब की ताजपोशी

बरेली, अमृत विचार। बसपा ने विधानसभा और नगर निकायों में मिली हार की समीक्षा के बाद लोकसभा चुनाव की तैयारियां करने के साथ संगठन में बदलाव शुरू कर दिया है। हाल ही में मुख्य जोन प्रभारी ब्रह्म स्वरूप सागर को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। चंद दिन गुजरे कि अब पांच साल से जमे जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह को हटा दिया। उनकी जगह पर ओमकार कातिब को जिलाध्यक्ष बनाया है।

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। माना जा रहा है चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नई टीम का गठन कर रही है। रविवार को बसपा के तुलसीनगर स्थित मंडलीय कार्यालय पर हुई बैठक में मुख्य जोन प्रभारी राजेश सागर और राजवीर गौतम ने ओमकार कातिब को जिलाध्यक्ष बनाए जाने का एलान किया। संभावना है कि कुछ अन्य पदाधिकारियों को भी बदला जा सकता है। उनके स्थान पर दूसरों को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। जिलाध्यक्ष बनने पर ओमकार कातिब ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वह उस पर खरे उतरेंगे। कैलाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष तौफीक प्रधान, वेद प्रकाश, नरेन्द्र गौतम आदि ने उनका स्वागत किया। बरेली और मुरादाबाद मंडल सेक्टर के मुख्य जोन प्रभारी भी बदले जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: अब शहर में तैयार होंगे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, ये होंगी सुविधाएं

संबंधित समाचार