Barabanki Accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने साइकिल सवार छात्रा को रौंदा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। तेज रफ्तार कंटेनर ने साइकिल पर स्कूल से वापस जा रही नौवीं की छात्रा को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सोमवार की सुबह लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सफदरगंज थाना क्षेत्र के पल्हरी पशु बाजार के सामने हुआ ।           

सफदरगंज थाना क्षेत्र के बघौरा निवासी धनीराम की 14 वर्षीय पुत्री सुभाषिनी फतेह चन्द जगदीश राय इण्टर कालेज सफदरगंज में कक्षा 9वीं की छात्रा थी। सोमवार को कालेज के एक रिटायर्ड शिक्षक उमाकांत सचान का निधन होने के कारण छुट्टी कर दी गई थी। इसके बाद करीब सवा 8 बजे छात्रा सुभाषिनी अपनी साइकिल से वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित पल्हरी पशु बाजार के सामने एक अज्ञात कन्टेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। छात्रा साइकिल से उछल कर कन्टेनर के पहिए के नीचे आ गई जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।  सूचना पर पहुंची पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी में रोडवेज कंडक्टर को यात्री ने जमकर पीटा, कैश लूटने का प्रयास

संबंधित समाचार